ट्रेन हादसे में अधेड़ की गई जान
हरदोई, मई 13 -- कछौना। बालामऊ जंक्शन से उन्नाव ब्रांच लाइन पर ट्रेन से कटकर एक अधेड़ की मौत हो गई। माधौगंज स्टेशन के निकट यार्ड में हुए इस हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी बालामऊ चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। मंगलवार की रात मोहल्ला आजाद नगर माधौगंज के निवासी नीरज द्विवेदी (57 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामकिशोर द्विवेदी की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गयी। इस हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। रेल कर्मियों की सूचना पर स्थानीय बालामऊ जीआरपी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया है। हरदोई जीआरपी थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया शिनाख्त की कर्रवाई पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.