अमरोहा, अप्रैल 5 -- गजरौला, संवाददाता। ट्रेन हादसे का शिकार हुए युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसा शुक्रवार की शाम हुआ था। शिनाख्त नहीं होने पर आरपीएफ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया था। मुरादाबाद-दिल्ली रेल मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब चार बजे रन थ्रू ट्रेन की चपेट में आकर 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। ट्रेन चालक ने हादसे की सूचना कंट्रोल को दी थी। कंट्रोल से मैसेज फ्लैश होते ही सूचना पर पहुंची आरपीएफ टीम ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की। शिनाख्त नहीं होने पर शव को मोर्चरी भेज दिया गया था। रविवार को भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आरपीएफ के थाना प्रभारी सुभाष यादव ने बताया कि शव को शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.