कोडरमा, फरवरी 12 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। ऑपरेशन सतर्क के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन से अवैध रूप से ले जाई जा रही 55 लीटर देशी शराब बरामद कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर में नियमित जांच के दौरान जब ट्रेन नाथगंज ब्लॉक हॉल्ट के आसपास थी, तभी दो व्यक्तियों को बोरे के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा गया। संदेह होने पर आरपीएफ जवानों ने दोनों को रोककर पूछताछ की। पूछताछ में एक ने अपना नाम राजेश पासवान, पिता- चन्द्रदीप पासवान, निवासी- गजाधरपुर, थाना- टनकुप्पा, जिला- गयाजी (बिहार) तथा दूसरे ने अपना नाम राकेश कुमार, पिता- चन्द्रदेव यादव, निवासी- बरसीमा, थाना- फतेहपुर, जिला- गयाजी (बिहार) बताया। दोनों के पास मौजूद बोरे की तलाशी लेने पर उसमें से देसी शराब बरामद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.