कानपुर, अगस्त 18 -- फोटो भी कानपुर, प्रमुख संवाददाता। आरपीएफ सेंट्रल पोस्ट और जीएमसी आरपीएफ की संयुक्त टीमों ने अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से सोना तस्कर और गोविंदपुरी में तस्करी के माल को रिसीव करने के आरोपी को पकड़़ा है। इनके कब्जे से 30 लाख का सोना बरामद हुआ है।

आरपीएफ की कार्रवाई आरपीएफ सेंट्रल पोस्ट के प्रभारी एसएन पाटीदार को सूचना मिली थी कि सियालदह से तस्करी का सोना लेकर एक तस्कर स्लीपर कोच से गोविंदपुरी उतरेगा। एसएन पाटीदार ने जीएमसी की टीम को लेकर घेराबंदी कर ली। ट्रेन रुकते ही एस-2 कोच में आरपीएफ जवान घुसे। इसके बाद तस्कर को पकड़ लिया। तस्कर के कब्जे से 185 ग्राम सोने के दो बिस्किट बरामद किए। गया बिहार निवासी सोना तस्कर संजय के निशानदेही पर संजीवनगर चकेरी निवासी रिसीवर दीपक को पकड़ लिया। एसएन पाटीदार ने डीआरआई लखनऊ को...