जमशेदपुर, मार्च 30 -- जमशेदपुर। टाटानगर रेल पुलिस ने सोमवार को नगांव एक्सप्रेस के एसी कोच से 15 लाख के जेवर व अन्य सामान चोरी का केस पाकुड जीआरपी में भेज दिया। इसके साथ वह चादर भी भेजा गया है, जिसे महिला यात्री अंकिता अग्रवाल ने कोच से लाकर रेल पुलिस को सौंपा था। मालूम हो कि असम के सिलघट स्टेशन से 27 मार्च को जमशेदपुर आ रही महिला अंकिता अग्रवाल की बैग से जेवर, आईफोन और नगद 13 हजार रुपये पाकुड स्टेशन के आसपास चोरी हुई है। महिला के अनुसार, नगांव एक्सप्रेस के सेकेंड एसी कोच से अटेंडर से उसे बगैर पैकेट का चादर दिया था, जिसे ओढने के बाद वह बेहोश हो गई और उसका बैग खोलकर सामान चोरी कर लिया गया। यात्री ने ट्रेन के कोच अटेंडेंट और पेंट्रीकार कर्मचारियों पर चोरी करने का संदेह जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.