ट्रेन से सीसीटीवी चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार
फरीदाबाद, मई 16 -- फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) ने मंगला एक्सप्रेस ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे चोरी करने के आरोप में मनीष नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए तीन सीसीटीवी कैमरे बरामद किए हैं। यह वारदात दो अप्रैल को निजामुद्दीन से चलकर एरनाकुलम जाने वाली मंगला एक्सप्रेस में घटित हुई थी। आरपीएफ की जांच में सामने आया कि दो अप्रैल की सुबह जब मंगला एक्सप्रेस का ठहराव फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर हुआ तो बाटा झुग्गी बस्ती निवासी गोलू और मनीष दिव्यांग कोच में घुस गए थे। चलती ट्रेन से उन्होंने तीन सीसीटीवी कैमरे चोरी कर लिए थे। आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरों को चलती ट्रेन से न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में फेंक दिया था। आरपीएफ ने इस मामले में आरोपी मनीष को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से सीसीटीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.