धनबाद, अक्टूबर 5 -- धनबाद। ट्रेन से शराब लेकर बिहार जाने की फिराक में लगे दो युवकों को आरपीएफ की टीम ने पकड़ा। दोनों के पास से 34 बोतल शराब पकड़ी गई। दोनों प्लेटफॉर्म नंबर आठ पर संदिग्ध रूप से घूम रहे थे। आरपीएफ पोस्ट और सीआईबी की संयुक्त टीम ने शक के आधार पर रविवार सुबह करीब 7.50 बजे दोनों को हिरासत में लिया। जब उनके बैग की चेकिंग हुई तो उसमें शराब और बीयर पकड़ी गई। पकड़े गए युवकों में पुटकी आठ नंबर खटाल निवासी पोटन कुमार और अंकित कुमार शामिल थे। दोनों ने बताया कि वे शराब लेकर बिहार के लखीसराय जा रहे थे। यह भी पढ़ें- हावड़ा-गया एक्सप्रेस से 13 बोतल विदेशी शराब के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर वहां शराब को अधिक दाम पर बेचकर पैसा कमाने की योजना थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...