ट्रेन से शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
गोपालगंज, अप्रैल 27 -- थावे। पूर्वोत्तर रेलवे के थावे जंक्शन पर सोमवार को जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन से 180 बोतल देसी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। जीआरपी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 75106 गोरखपुर-थावे सवारी ट्रेन में नियमित जांच के दौरान एक संदिग्ध ट्रॉली बैग मिला। तलाशी लेने पर उसमें करीब 36 लीटर देसी शराब बरामद हुई। मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। जिनकी पहचान उत्तर प्रदेश के पडरौना निवासी अंगद मधेशिया और गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के सिपहा खास निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.