ट्रेन से लापता विवाहिता का सात दिन बाद भी सुराग नहीं
जौनपुर, जुलाई 21 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के डेरवा नहोरा गांव की 26 वर्षीय रोशनी पत्नी संतोष कुमार गुजरात जाते समय ट्रेन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। घटना के सात दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों का आरोप है कि अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, जिससे उन्हें जीआरपी और स्थानीय पुलिस के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। परिजनों के अनुसार, रोशनी 14 जुलाई की रात जौनपुर जंक्शन से बांद्रा टर्मिनस-गाजीपुर एक्सप्रेस में पति संतोष कुमार और भाई कार्तिक के साथ वापी गुजरात जा रही थी। झूंसी और प्रयागराज के बीच सभी सो गए। आगरा और कानपुर के बीच जब पति और भाई की नींद खुली तो रोशनी सीट पर नहीं थी। उसका बैग और चप्पल सीट के पास मिले। सूचना पर 112 पुलिस ने खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। रोशनी के पिता सोमारू राम ने 16...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.