गुड़गांव, मार्च 15 -- गुरुग्राम। योगा एक्सप्रेसवे के एयरकंडीशन कोच से एक महिला का पर्स अज्ञात चोर चुरा कर ले गए। पर्स में लाखों रुपये कीमत के सोने के जेवरात और करीब 20 हजार रुपये नकद था। इस सिलसिले में रेलवे पुलिस बल, रूड़की में मामला दर्ज हुआ है। हैदराबाद के कैसल अपार्टमेंट निवासी विमला देवी ने पुलिस को बताया कि वह 26 फरवरी को जयपुर रेलवे स्टेशन से रूड़की की यात्रा कर रही थी। गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के समीप से सुबह करीब चार बजे अज्ञात चोर ने उसका पर्स चुार लिया। पर्स में चार तोने का सोने का हार, तीन सोने की अंगूठी, सोने की एक चैन, दो चूड़ियां, दो राडो की घड़ियां और 20 हजार रुपये नकद था। मोबाइल भी पर्स में था। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच रेलवे पुलिस बल, गुरुग्राम ने शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.