ट्रेन से यात्री का एक पैर पूरी तरह कटा
शाहजहांपुर, मई 17 -- शाहजहांपुर। शनिवार को जम्मू तवी से कोलकाता जाने वाली ट्रेन संख्या 13151 के कोच में चढ़ते समय एक युवक अचानक प्लेटफार्म से नीचे गिर गया, जिससे उसका एक पैर ट्रेन की चपेट में आकर कट गया। हादसे के बाद प्लेटफार्म पर हड़कंप मच गया। युवक के गिरते ही यात्रियों ने शोर मचाकर ट्रेन रुकवाई, जिसके बाद घायल को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जांच पड़ताल में घायल की पहचान फर्रुखाबाद जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव बाद खेड़ा निवासी अवनीश पुत्र दिनेश के रूप में हुई है। जीआरपी पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद प्लेटफार्म पर काफी देर तक भीड़ लगी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.