आजमगढ़, फरवरी 27 -- शाहगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय रेलवे थाना पुलिस ने शुक्रवार की सुबह आजमगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो से ट्रेन में यात्रियों के सामान चोरी करने वाले चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोरों के पास से पुलिस ने 1.60 लाख रुपये के अलावा चोरी के आभूषण बरामद किए। मुखबिर से मिली सूचना पर जीआरपी प्रभारी निरीक्षक नासिर हुसैन, सब इंस्पेक्टर धर्मराज ने शुक्रवार की सुबह आजमगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के पूर्वी छोर पर खड़े चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से एक लाख 60 हजार रुपये, सोने के मंगलसूत्र, एक जोड़ी बाली, नथुनी और चांदी की एक जोड़ी पायल बरामद की। पकड़े गए चोरों में नदीम शाह उर्फ चिंटू पुत्र मोहम्मद कादिर, मोहम्मद अजीम पुत्र मोहम्मद कयूम ग्राम गजहड़ा थाना मुबारकपुर, नसरुद्दीन श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.