जमशेदपुर, मार्च 20 -- जमशेदपुर। टाटानगर जीआरपी के सहायक सब इंस्पेक्टर मो. इमरान खान के नेतृत्व में आरपीएफ उड़नदस्ता टीम के जवानों ने यात्री के मोबाइल चोरी के आरोप में ओडिशा के बिसरा निवासी मो. यूसुफ को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बुधवार रात उसने जगदलपुर-हावड़ा समलेश्वरी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से यात्री का मोबाइल चुराया था। इधर, रेल थाने में मोबाइल चोरी और बरामद होने का केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। जीआरपी के अनुसार, मो. यूसुफ चोरी में पहले भी राउरकेला से जेल जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.