ट्रेन से मोबाइल चुराकर दुकानदार को बेचते थे युवक, तीन गिरफ्तार
धनबाद, जून 5 -- ट्रेनों से मोबाइल चुरा कर कुमारधुबी के एक मोबाइल दुकानदार को बेचते थे। आरपीएफ की विशेष टीम ने दो चोर के साथ-साथ चोरी का मोबाइल खरीदने वाले दुकानदार को पकड़ा है। उनके पास से चोरी के चार मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि तीन जून को सीआईबी धनबाद, आरपीएफ और रेल पुलिस की संयुक्त गश्ती टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर छह-सात की डायमंड क्रासिंग छोर से दो युवकों को रेल यात्री के चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ा। दोनों ने आरपीएफ टीम के समक्ष स्वीकार किया कि वे लोग ट्रेनों से मोबाइल चुराते हैं। चोरी के मोबाइल कुमारधुबी के स्मार्ट मोबाइल दुकान के दुकानदार को बेचते थे। आरपीएफ ने स्टेशन से पकड़े गए डिगवाडीह नंबर 10 हटिया बाजार आईसक्रीम फैक्ट्री के स्थायी निवासी (वर्तमान पता कुमारधुबी बाजार में किराए के माकन में रह रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.