ट्रेन से महिला की जेवर चोरी
जमशेदपुर, जून 2 -- जमशेदपुर। गया से टाटानगर आने के दौरान गोलमुरी निवासी महिला की बैग से जेवर व अन्य सामान चोरी हो गई। घटना दो दिन पूर्व आनंद विहार-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की है। ट्रेन से उतरकर महिला रिया कुमारी ने टाटानगर रेल थाना में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कराया है। जीरो कांड में दर्ज एफआईआर को टाटानगर रेल थाना से गया जीआरपी में भेजा जाएगा। मालूम हो कि, बिहार और ओडिशा की ट्रेनों में चोरी का मामला टाटानगर रेल थाना में यात्री अक्सर दर्ज कराते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.