ट्रेन से बरामद शव का पोस्टमार्टम, यूडी केस
साहिबगंज, मई 23 -- साहिबगंज। डाउन ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन से गुरुवार को साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर बरामद एक अधेड़ व्यक्ति के शव की पहचान हो गई है। परिजन यहां आकर शव को लेकर घर के लिए रवाना हो गये हैं। उससे पहले शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में हुआ। रेलपुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिला के चांचल थाना क्षेत्र के मखदमपुर के अमो (58) के रूप में हुई है। दरअसल, अमो नामक व्यक्ति दिल्ली से मालदा अपना घर लौट रहे थे। वे बोगी संख्या एसए 6 के गेट के पास सोये थे। सफर के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। उधर, इसकी सूचना ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने स्टेशन प्रबंधन को दी गई। साहिबगंज स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर मेडिकल टीम को तैयार रखा गया था। हालांकि यहां पहुंचे से पहले की उसकी मौत हो चुकी थी। रेल पुलिस को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.