ट्रेन से फेंका शराब से भरा ट्रॉली बैग जब्त
सासाराम, सितम्बर 18 -- सासाराम, नगर संवाददाता। करवंदिया स्टेशन के पास पुलिस ने शुक्रवार को ट्रेन से फेंका गया शराब से भरा ट्रॉली बैग जब्त किया। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि चलती ट्रेन से शराब उतारे जाने की सूचना पर पुलिस स्टेशन के पास रेकी कर रही थी। इसी दौरान एक एक्सप्रेस ट्रेन से ट्रॉली बैग फेंका गया। कुछ दूरी पर चैन पुलिंग कर ट्रेन रोकी गई, लेकिन उसमें से उतरकर तस्कर फरार हो गए। तलाशी में बैग से 18 लीटर बीयर बरामद हुई। थाना क्षेत्र में लगातार शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.