ट्रेन से पिता को मारपीट का मैसेज भेजने के बाद छात्र लापता
गोपालगंज, मई 25 -- फुलवरिया।श्रीपुर थाना क्षेत्र के चुरामनचक भटवलिया गांव निवासी शिक्षक इम्तियाज अहमद का पुत्र फैजान राजा पिछले आठ दिनों से लापता है। वह यूपी के मऊ में रहकर पढ़ाई करता था और बकरीद पर घर लौटने के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हुआ था। परिजनों के अनुसार ट्रेन खुलने के करीब तीन घंटे बाद फैजान ने मोबाइल से मैसेज भेजकर कुछ लोगों द्वारा मारपीट किए जाने की जानकारी दी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। आठ दिन बीतने के बावजूद घर नहीं लौटने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। मामले में पिता इम्तियाज अहमद ने श्रीपुर थाने में लिखित शिकायत देकर पुत्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। अपर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार पासवान ने बताया कि मामले की सूचना यूपी के मऊ रेल पुलिस को देकर संपर्क किया जा रहा है। (रिपोर्ट-त्रिलोकीनाथ दुबे)
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.