ट्रेन से पांच बाल बंधुआ मजदूर सहित दो तस्कर धराए
चंदौली, मई 21 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर गुरुवार की सुबह सवा नौ बजे अप की अजमेर सियालदह एक्सप्रेस के जनरल कोच से आरपीएफ ने बचपन बचाओ आंदोलन टीम के साथ चेकिंग के दौरान पांच बाल बंधुआ मजदूरों को पकड़ा। बच्चों से पूछताछ के बाद आरपीएफ ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। बच्चों को झारखंड पलामू जिले से जयपुर की एक कंपनी में काम कराने को भेजा जा रहा था। आरपीएफ बरामद मजदूरों के परिजनों को सूचना देकर आरोपियों के खिलाफ अगली कार्रवाई में जुटी है。
आरपीएफ की कार्रवाई आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि गुरुवार की सुबह सूचना मिली थी कि अजमेर सियालदह एक्सप्रेस से बाल बंधुआ मजदूरों को जयपुर भेजा रहा है। इसकी जानकारी होने पर प्लेटफार्म संख्या सात पर ट्रेन के पहुंचने पर बचपन बचाओ आंदोलन की टीम के सहयोग से चेकिंग अभियान चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.