ट्रेन से पत्नी को उतारकर पति फरार
फतेहपुर, अगस्त 8 -- खखरेरु। थाना क्षेत्र के लोहारपुर गांव निवासी लालती देवी ने पति रवी करन समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2024 में दोनों की शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष 15 लाख रुपए दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगा। पति पर मारपीट करने और हरियाणा ले जाकर मजदूरी कराने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक चार अगस्त को पति उसे हरियाणा से ट्रेन से मायके ला रहा था। खागा स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही पति उसे धक्का देकर नीचे उतारकर उसी ट्रेन से प्रयागराज की ओर चला गया। उसके पास घर लौटने के लिए रुपए नहीं थे। उसने राहगीर से सौ रुपए लेकर थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.