इटावा औरैया, अप्रैल 5 -- भरथना, संवाददाता। रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ी मेमू पैसेंजर ट्रेन में चढ़ते व उतरते समय दो महिलाएं असंतुलित होकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच ट्रैक पर गिर गईं। हादसे के दौरान ट्रेन के चलने लगने से स्थिति और गंभीर हो गई, लेकिन मौके पर मौजूद जीआरपी जवानों की तत्परता से दोनों महिलाओं की जान बचा ली गई। उन्नाव के थाना माखी क्षेत्र के टिकरा गांव निवासी 70 वर्षीय जसोदा देवी अपने भतीजे राजकुमार के साथ बकेवर थाना क्षेत्र के नंदपुरा गांव में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। कार्यक्रम के बाद वह रविवार सुबह करीब सवा नौ बजे टूंडला-कानपुर पैसेंजर से कानपुर जाने के लिए भरथना स्टेशन पहुंचीं। ट्रेन रुकने पर जब वह चढ़ने लगीं, तभी भीड़ अधिक होने के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन व प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.