ट्रेन से तस्करी को ले जा रहे 7 तोते को वन विभाग ने किया जब्त
चक्रधरपुर, मई 18 -- मनोहरपुर, संवाददाता। बीते शनिवार की देर रात टाटानगर - बिलासपुर अप एक्सप्रेस ट्रेन से तस्करी को ले जाए जा रहे 7 तोता को वन विभाग ने जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली की तस्करों द्वारा जंगल से तोता पकड़ कर उसे बेचने के उद्देश्य से ट्रेन से बाहर ले जाया जा रहा है। इसके बाद वन कर्मियों ने मनोहरपुर स्टेशन पर आरपीएफ के सहयोग से (18113) टाटा - बिलासपुर ट्रेन में छापेमारी कर सभी तोता को जब्त कर लिया गया। हालांकि तस्कर मौके से फरार हो गया। सभी तोता को जब्त कर मनोहरपुर वन विभाग के कार्यालय में रखा गया है। कोयन वन क्षेत्र पदाधिकारी राम नंदन राम ने बताया की जब्त किये गए तोता के पर कटे हुए है, इस कारण ये उड़ने की स्थिति में नहीं है। फिलहाल सभी तोते को विशेष निगरानी में रखा गया है। जिसे बाद में प्रकृतिक आवास में उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.