जैसलमेर, मार्च 16 -- जिले के लाठी गांव के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। पोकरण की ओर जा रही लीलण एक्सप्रेस की चपेट में आने से छह ऊंटों की मौत हो गई। हादसे के बाद दो ऊंट ट्रेन के इंजन के नीचे फंस गए, जिन्हें निकालने में रेलवे कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान ट्रेन करीब 20 मिनट तक ट्रैक पर ही खड़ी रही और यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 1 बजे लाठी रेलवे स्टेशन के पास ऊंटों का एक झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। उसी समय जैसलमेर से रवाना हुई लीलण एक्सप्रेस वहां पहुंच गई। ट्रेन की तेज आवाज और हेडलाइट की रोशनी से ऊंट घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। इसी अफरातफरी के बीच ऊंट ट्रेन की चपेट में आ गए। यह भी पढ़ें- राजस्थान सहित देशभर में संघ कार्य का विस्तार, प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.