शामली, अप्रैल 13 -- शहर के अटल विहार से लापता एक व्यक्ति कांधला रेलवे स्टेशन के निकट घायल अवस्था में पडा मिला। घायल को शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। शहर के मोहल्ला अटल विहार निवासी परवीन पुत्र दल सिंह गत रविवार को अपने घर से लापता हो गए थे। उनकी काफी तलाश की गई, लेकिन परिजनों को कोई सुराग नही लग सका। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि सोमवार सवेरे 4 बजे दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आकर परवीन घायल हुए है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सिर में गंभीर चोटे आई है। यह भी पढ़ें- चलती ट्रेन से गिरा युवक, हालत नाजुक चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वही परिजनों से मामले में जाचं की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.