सोनभद्र, फरवरी 17 -- चोपन, हिन्दुस्तान संवाद। झारखंड के बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड पर महुआमिला-निद्रा के बीच चंदवा थाना क्षेत्र के पुतरी टोला गांव के पास सोमवार की रात एक जंगली हाथी का बच्चा मालगाड़ी की चपेट में आकर घायल हो गया। यह घटना उस समय हुई जब हाथियों का एक झुंड रेलवे लाइन पार कर रहा था। घटना के बाद जंगली हाथियों का झुंड ट्रैक पर बैठ गया। इससे चोपन आने वाली तीन सहित कई टे्रनों का रूट बदल दिया गया। चोपन रेलवे स्टेशन अधीक्षक धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि सोमवार की रात सवा 10 बजे हाथियों का झुंड रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी डाउन लाइन पर मालगाड़ी आ गई और हाथी का बच्चा उसकी चपेट में आ गया। इसके बाद हाथियों का झुंड ट्रैक पर आ गया। इससे ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया। रेलवे सूत्रों के मुताबिक इस घटना के बाद कई टे्रनों का रूट बदल दिया गया। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.