चंदौली, मार्च 17 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर बीते सोमवार की शाम ट्रेन से छह नाबालिंगों सहित एक आरोपी को आरपीएफ ने पकड़ लिया। आरपीएफ नाबालिगों के परिजनों को सूचना देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है। आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि बचपन बचाओ आंदोलन की टीम के साथ स्टेशन पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या छह पर पहुंची अप भागलपुर-सूरत सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जनरल कोच से एक आरोपी सहित छह किशोरों को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी झारखंड प्रांत के गोड्डा जिले के निवासी दिनेश मंडल ने बताया कि नाबालिग बच्चों को सूरत ले जा रहा था। जहां बड़ोदरा के एक फैक्ट्री में मजदूरी करते। वहीं नाबालिग बच्चों के काउंसलिंग करने के बाद परिजनों को सूचना देकर अगली कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.