ट्रेन से चोरी के लैपटॉप व मोबाइल बरामद, एक गिरफ्तार
सासाराम, अगस्त 26 -- सासाराम, नगर संवाददाता। आरपीएफ ने गंगा-सतलज एक्सप्रेस से चोरी किए गए लैपटॉप, मोबाइल समेत करीब दो लाख रुपये का सामान बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ सासाराम के प्रभारी निरीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे 13307 अप गंगा-सतलज एक्सप्रेस के ए-02 कोच से कुदरा स्टेशन के आसपास यात्री का बैग चोरी होने की सूचना मिली। इसके बाद सामान की बरामदगी और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर कुदरा भेजी गई। टीम में उप निरीक्षक अश्वनी कुमार, शशि कुमार व बीरेंद्र कुमार सिंह शामिल थे। टीम ने कुदरा स्टेशन पर सघन जांच के दौरान चंद्र प्रकाश (23 वर्ष) निवासी भदोखरा तिलौथू रोहतास को पकड़ा। उसके पास से एचपी लैपटॉप, चार्जर, चार मोबाइल, पेनड्राइव, 4800 रुपये नकद, दस्तावेज व एटीएम कार्ड बरामद हुए। यात्री र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.