ट्रेन से चपेट में आए अधेड़ की मौत
झांसी, अप्रैल 16 -- झांसी (चिरगांव)। चिरगाव थाना क्षेत्र में दर्द-विदारक घटना हुई। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। गुरुवार को टुकड़ों-टुकड़ों में उसका शव पटरियों किनारे मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दतिया (मप्र) तहसील भांडेर के गांव सोपन निवासी घनश्याम (51) गुजरात में रहकर मजदूरी करते थे। उनके जीजा गांव छिरौना में रहते हैं। बुधवार की देर रात वह कहीं जा रहे थे। तभी चिरगांव रेलवे स्टेशन से करीब एक किमी दूर पहुंचे। इसी बीच वहां से गुजर रही कोई टे्रन की चपेट में आ गए। जिससे उनके शरीर के चीथड़े उड़ गए। गुरुवार को ग्रामीण पटरियों के किनारे से निकल रहे थे। तभी उन्होंने घनश्याम का शव टुकड़ों-टुकड़ों में पड़ा देखा तो दंग रह गए। जिससे आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.