मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के रुपौली गांव निवासी एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिजनों ने जैतपुर थाने में आवेदन देकर खोजबीन की गुहार लगाई है। मो. अब्दुल अजीज ने आवेदन में बताया है कि उसका दामाद मो. फिरोज (49) 27 मार्च को आनंद विहार से संपर्क क्रांति ट्रेन से घर लौट रहा था। 28 मार्च को मुजफ्फरपुर स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचा। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। फोन बंद आ रहा है। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। थानाध्यक्ष से मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए फिरोज की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.