ट्रेन से गिर युवक की मौत, नींद की हालत में उतरने की आशंका
आरा, अप्रैल 22 -- आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता आरा स्टेशन के पूरब साइड अप लाइन पर मंगलवार की रात ट्रेन से गिर एक युवक की मौत हो गई। नींद की हालत में ट्रेन से उतरने के दौरान पैर फिसलने से गिरने की आशंका जताई जा रही है। मृत युवक आरा के नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला निवासी मोहन प्रसाद का 20 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार था। चचेरे भाई अंशु कुमार ने बताया कि राहुल मंगलवार की शाम अपने दोस्त सोनू और सन्नी के साथ घूमने पटना गया था। रात में तीनों ट्रेन से आरा घर लौट रहे थे। राहुल ट्रेन में सो गया था। आरा पहुंचने पर उसके दोस्तों ने बोला कि चलो उठो आ गया। इसके बाद राहुल नींद की हालत में ही ट्रेन से उतरने लगा। तभी पैर फिसल जाने कारण वह ट्रेन से गिर पड़ा। उससे राहुल की मौत हो गई। दोस्तों की सूचना पर परिजन पहुंचे। उसके बाद रेल पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.