ट्रेन से गिर झारखंड के युवक सहित दो लोगों की मौत
आरा, जून 2 -- -आरा रेलवे स्टेशन पर सोमवार की रात हादसा, दूसरे युवक की पहचान नहीं -अहमदाबाद से लौटने के दौरान झारखंड निवासी युवक की गयी जान आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता आरा स्टेशन पर सोमवार की रात अलग-अलग ट्रेन से गिरने से झारखंड निवासी युवक सहित दो लोगों की मौत हो गयी। इनमें एक की पहचान झारखंड के दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र के बड़ा नारगंज गांव निवासी स्व. गणेश पंडित के 43 वर्षीय पुत्र दिनेश पंडित के रूप में की गयी। वह अहमदाबाद में कोई प्राइवेट काम करता था। हालांकि दूसरे युवक की पहचान नहीं हो सकी है। दिनेश पंडित के रिश्तेदार गजाधर पंडित ने बताया कि दिनेश अहमदाबाद से ट्रेन से झारखंड लौट रहे थे। इसी बीच आरा स्टेशन के दो नंबर प्लेटफॉर्म के समीप ट्रेन से गिरकर उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनकी जेब से मिली डायरी और मोबाइल नंबर के माध्यम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.