ट्रेन से गिर कर सिक्योरिटी गार्ड की मौत
बांदा, अगस्त 2 -- बांदा। ट्रेन से गिरे सिक्योरिटी गार्ड की कट कर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हमीरपुर जिला के भरूआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पचखुरा गांव निवासी बृजराज ने बताया कि उसका 59 वर्षीय मामा सूरज पुत्र भोला शनिवार की सुबह अकौना से ट्रेन में बैठकर कानपुर जा रहा था। तभी यमुना साउथ बैक स्टेशन के पास वह ट्रेन से नीचे गिर कर कट गया, जिससे उसकी मौत हो गई। तलाशी में उसकी जेब से मिले नंबर पर परिजनों को सूचना दी गई। घरवालों को तब घटना की जानकारी हुई। मृतक के भांजे बृजराज ने बताया कि उसका मामा अहमदाबाद में सिक्योट्री गार्ड की नौकरी करता था। वह तीन दिन पहले गांव आया था और अविवाहित था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.