ट्रेन से गिर कर युवक घायल
सराईकेला, जुलाई 6 -- सरायकेला। ट्रेन के गेट पर बैठकर यात्रा करना एक बार फिर बड़े हादसे का कारण बन गया। टाटा में काम करने वाला और छत्तीसगढ़ के बलरामपुर प्रखंड का निवासी भीम शंकर नागेसिया ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रविवार की सुबह मुंडाटांड गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, भीम शंकर नागेसिया टाटा में काम करता था और ट्रेन के जरिए गांव लौट रहा था। सफर के दौरान वह ट्रेन के दरवाजे (गेट) पर बैठ कर यात्रा कर रहा था। इसी बीच रविवार की अहले सुबह उसे अचानक नींद की झपकी आ गई। जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। यह भी पढ़ें- Saraikela News: ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर घायल. सदर अस्पताल में इलाज जारी सुबह करीब 6 बजे जब स्थानीय ग्रामीणों ने युवक को रेलवे ट्रैक के किनारे घायल और लहूलुहान अवस्था में देखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.