ट्रेन से गिरे रायबरेली के युवक की दर्दनाक मौत
कानपुर, जुलाई 22 -- कानपुर देहात, संवाददाता। झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर गजनेर थाना क्षेत्र के तिलौंची स्टेशन के पास रायबरेली के एक युवक की किसी ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। बुधवार सुबह उसका रक्तरंजित शव तिलौंची क्रासिंग के पूर्वी छोर पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे ग्रोथ सेंटर चौकी प्रभारी ने छानबीन करने व उसके परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।ग्राम लच्छेपुर ब्लाक खिराऊ लालगंज रायबरेली का रहने वाला 27 वर्षीय अर्जुन पुत्र गणेश अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता था। मंगलवार रात में वह रायबरेली से अहमदाबाद जा रहा था। कानपुर-झांसी रेल मार्ग पर गजनेर थाना क्षेत्र के तिलौंची स्टेशन की पूर्वी रेल क्रासिग के पहले खंभा नंबर 1310/30 के पास वह खिड़की के पास खड़े होकर सफर करते समय ट्रेन से नीचे गिर गया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.