जौनपुर, अप्रैल 25 -- जौनपुर, संवाददाता। जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर शुक्रवार को ट्रेन से गिरकर एक यात्री का हाथ कटकर अलग हो गया। गंभीर स्थिति में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। मऊ जनपद के हालदारपुर थाना क्षेत्र के टेलनपुर गांव निवासी 30 वर्षीय अर्जुन, 27 वर्षीय बृजेश चेन्नई रहते हैं। चेन्नई से दोनों भाई बेगमपुरा ट्रेन से घर आ रहे थे। सिटी स्टेशन पर ट्रेन पहुंची थी और ठहराव होने पर बृजेश पानी लेने के लिए ट्रेन से नीचे उतर कर पानी ले रहा था तभी अचानक ट्रेन चलने लगी। यह देख वह हड़बड़ाहट में चलती ट्रेन पर दौड़ कर चढ़ते समय पैर फिसल जाने के कारण गिर गया। इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे चलते उसका दाहिना हाथ कट गया। बाएं पैर में फैक्चर आया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...