ट्रेन से गिरे झारखंड के यात्री की गई जान
गंगापार, मई 22 -- थाना क्षेत्र के बसरिया गांव के पास चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। मृतक की पहचान 29 वर्षीय रंजित कुमार पुत्र स्व लखन राम निवासी ग्राम खाप कटैया, पोस्ट उरहत कटैया खपटिहा, जिला पलामू, झारखंड के रूप में हुई है। गुजरात से मुगलसराय जा रहा था। इसी दौरान करछना क्षेत्र के बसरिया गांव के समीप अचानक ट्रेन से गिर जाने उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन में साथ यात्रा कर रहे उसके साथी चंदन कुमार पुत्र सतेंद्र राम निवासी रेहनिया ममौली, थाना माली, बिहार ने उसकी पहचान की और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर करछना कस्बा चौकी प्रभारी सुभाष सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.