ट्रेन से गिरे घायल का मददगार बनी आरपीएफ टीम
सासाराम, मई 14 -- डेहरी, एक संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड पर करवंदिया रेलवे स्टेशन के समीप रेल लाइन किनारे ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल के लिए आरपीएफ की टीम मददगार साबित हुई। घायल को आरपीएफ द्वारा सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया गया। डॉक्टर के अनुसार, घायल खतरे से बाहर है। पूछताछ के क्रम में घायल व्यक्ति ने अपना नाम व पता सासाराम के गोबिना निवासी हीरालाल प्रसाद का पुत्र मनोज कुमार बताया। घटना कैसे हुई, इस बारे में पूरी जानकारी नहीं दे पा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.