ट्रेन से गिरे अज्ञात युवक के शव की हुई पहचान
उन्नाव, जुलाई 19 -- उन्नाव। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास उन्नाव लखनऊ रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने शव की पहचान लखीमपुर खीरी थाना फरधान के उजारगम उदयपुर निवासी रुपेश कुमार 25 पुत्र प्रमोद गौतम के रूप में की है। बताया कि रुपेश अपनी प्रीती और दो बच्चों में रिमझिम व निशांत के साथ ट्रेन से प्रतापगढ़ स्थिति घर जा रहे थे। तभी ट्रेन में सफर दौरान गिरकर मौत हो गई थी। पत्नी ने घर पहुंचने पर पति रुपेश के न मिलने की बात बताई। तब परिजनों ने जीआरपी पुलिस की मदद से घटना की जानकारी होने पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंच शव की पहचान की है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.