ट्रेन से गिरी महिला, गई जान
चित्रकूट, अगस्त 13 -- चित्रकूट। बरगढ़ के समीप मुंबई-हावडा रेल मार्ग में सफर के दौरान 55 वर्षीया अज्ञात महिला की सफर के दौरान गुरुवार को सुबह ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे जीआरपी प्रभारी हरेंद्र कुमार ने शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त कराने का प्रयास किया। बताया कि महिला का पहनावा दक्षिण भारत जैसा है। सफर के दौरान महिला के ट्रेन से गिरने की संभावना है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.