ट्रेन से गिरी नेपाल की महिला,मौत
दरभंगा, मई 27 -- सुरहाचट्टी। समस्तीपुर दरभंगा रेलखण्ड के हायाघाट और थलवाड़ा स्टेशनों के बीच अशोक पेपर मिल के पश्चिम बुधवार की सुबह एक महिला की लाश पाई गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका की पहचान नेपाल के लोहरपट्टी पररिया (मोहतरी ) थाना क्षेत्र के बगरा वार्ड संख्या- एक निवासी स्वर्गीय रुदल राम की पत्नी पछिया देवी (55) के रूप में की गई। बताया जाता है कि वह रात में बाथरूम जाने के उठी और ट्रेन से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके साथ यात्रा कर रहे एक परिजन उसे खोजते हुए सुबह घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.