गंगापार, जून 18 -- घूरपुर थाना क्षेत्र के मनकवार गांव के सामने मुम्बई हावड़ा रेलमार्ग पर गुरुवार की सुबह ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे रेलकर्मी की सूचना पर पहुंची घूरपुर उसे इलाज के लिए सीएचसी जसरा ले गई। घायल युवक की नाज़ुक हालत देखकर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्वरुप रानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज को रेफर कर दिया। पुलिस एम्बुलेंस से घायल को अस्पताल ले जा रही थी रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक के पास मिले कागजात से उसकी पहचान 18 वर्षीय सूरज कुमार पुत्र मेवा महतो निवासी ग्राम बसैठा, बसंत पट्टी, मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के घर के लोगों को सूचना दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...