आरा, अप्रैल 20 -- आरा। आरा स्टेशन पर रविवार की रात ट्रेन से गिर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक गजराजगंज ओपी क्षेत्र के अख्तियारपुर (बड़कागांव) निवासी छोटक यादव के 55 वर्षीय पुत्र शिवकेश्वर यादव थे। मृतक के भतीजे रमेश राय ने बताया कि गुरुवार को वे अपने समधी के गांव बिहिया गये थे। रविवार की रात वह ट्रेन से गांव लौट रहे थे। इस बीच हादसा हो गया। रेल पुलिस की सूचना पर परिजन पहुंचे। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग अपने दो भाई में बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी निरदा देवी, पुत्र विक्रम यादव, राजेश यादव , दिलीप यादव, सीताराम यादव और पुत्री पार्वती देवी है। यह भी पढ़ें- गड़खा में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हादसे के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है। पत्नी निरदा देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.