साहिबगंज, अप्रैल 25 -- बरहड़वा। बैंगलोर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12509 से गिरने के कारण एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बरहरवा-फरक्का रेलखंड के बोनीडांगा स्टेशन के आगे आहुतग्राम गांव के पास हुई। घायल युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिला के रोशनगंज के मो. नसरुद्दीन (28) के रूप में हुई है। घटना की सूचना एक ट्रेन चालक ने बोनीडांगा स्टेशन पर दी। सूचना मिलते ही रेलकर्मी चंदन पंडित एवं आरपीएफ के हेड कांस्टेबल रामाशंकर मौके पर पहुंच घायल युवक को उठाकर बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायल के भाई हाफीजुल ने बताया कि कुछ लोगों के साथ दोनों भाई काम करने के लिए मालदा से महाराष्ट्र जा रहे थे। यह भी पढ़ें- ट्रेन से गिरे यात्री का हाथ कटकर हुआ अलग ट्रेन में भीड़ होने के कारण सभी एक दूसरे से अलग हो गए। बाद में बोलपुर स्टेशन पर उतर वहां...