साहिबगंज, मई 29 -- साहिबगंज। साहिबगंज रेलथाना क्षेत्र के करणपुरातो रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार अप मालदा किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस से गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की साथी ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टर डॉ. केशव कृष्णा ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। महिला बिहार के कटिहार जिला के कुतुबपुर सीज के नारायणपुर की रहने वाले अनिरुद्ध सिंह की पत्नी अनिता देवी है। महिला के साथ मौजूद व्यक्ति मिथुन सिंह ने बताया कि वह महिला के साथ सब्जी व फल खरीद बिक्री का काम करता है। करणपुरातो में ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला गिर गई। इसमें महिला के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इधर, रेलथाना प्रभारी कैलाश महतो ने बताया कि घटना की स...