ट्रेन से गिरने पर महिला का पैर कटा
रांची, जून 17 -- मांडर, प्रतिनिधि। टांगरबसली रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक हादसे में 47 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। रांची से लोहरदगा जा रही यात्री ट्रेन में चढ़ने के दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गई और उसका एक पैर कट गया। घायल महिला की पहचान टांगरबसली निवासी 47 वर्षीय नसीमा खातून (पति आबिद अंसारी) के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नसीमा खातून ट्रेन में सवार होने का प्रयास कर रही थीं। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच ट्रैक पर गिर गईं। हादसे में उनका एक पैर ट्रेन के नीचे आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को तत्काल मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.