खगडि़या, अप्रैल 13 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि बरौनी-कटिहार रेल खंड के महेशखूंट रेलवे केबिन ढ़ाला 25 सी के पश्चिम पछियारी टोला के निकट सोमवार को ट्रेन से गिरकर एक 60 वर्षीया अज्ञात वृद्धा की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार, एसआई उमेश कुमार व जीआरपी घटनास्थल पर पहूंचकर मामले की छानबीन की। थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि रेलवे केबिन ढ़ाला 25 सी के पश्चिमी रेलवे ट्रैक संख्या दो किनारे पर एक वृद्धा का शव बरामद किया गया है। शव देखने से प्रतीत होता है कि ट्रेन की ठोकर लगने से उसकी मौत हो गई है। वृद्धा के शव के पास से चूड़ा से भरा पॉलीथिन बरामद किया गया है। यह भी पढ़ें- खगड़िया : ट्रेन से गिरकर 60 वर्षीया अज्ञात वृद्धा की मौत घटना की सूचना पर शव देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.