ट्रेन से गिरकर 20 वर्षीय युवक की मौत
झांसी, जुलाई 12 -- झांसी-मानिकपुर रेल मार्ग पर मऊरानीपुर से दो किमी दूर रास पहाड़िया के पास ट्रेन से गिरकर 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह अपने घर लौट रहा था। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एरच थाना क्षेत्र के गांव खिलार व हाल मऊरानीपुर निवासी 20 वर्षीय मनीष अहिरवार किसी काम से झांसी गया था। रविवार को वह ट्रेन लौटकर घर आ रहा था। जैसे ही मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन से करीब दो किमी पहले रास पहाड़िया के पास पहुंची, तभी अचानक वह संदिग्ध परिस्थितियों में टे्रन से गिर गया। जिससे ट्रेन की चपेट में आने से उसकी चीथड़े उड़ गए। उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। इस बीच वहां से लोग गुजर रहे थे। तभी उन्होंने रेल पटरियों के किनारे मनीष का शव पड़ा देखा तो दंग रह गए। जिससे बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। वहीं खबर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.