ट्रेन से गिरकर स्टाल के वेंडर की दर्दनाक मौत
चंदौली, मार्च 28 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। अलीनगर थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव के समीप अप की विक्रमशिला एक्सप्रेस से पीडीडीयू जंक्शन के स्टाल पर कार्यरत एक वेंडर की गिरकर मौत हो गई। वह यात्री को खाना देने के लिए ट्रेन में सवार हुआ था, लेकिन ट्रेन के रवाना होने से सिकटिया गांव के समीप उतरने के दौरान गिरकर पैर कट गया। वही अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजन रोते बिलखते पहुंच गए। पुलिस शव पीएम के लिए भेजकर अगली कार्रवाई करने में जुटी है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कालीमहाल निवासी 26 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र मुन्ना गुप्ता पीडीडीयू जंक्शन पर स्थित खानपान के स्टाल पर काम करता था। दीपक तीन बहनों का इकलौता भाई था। दो बहनों की शादी हो चुकी है। छोटी बहन की शादी 20 अप्रैल को थी। घर में विवाह की तैयारि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.