वाराणसी, अप्रैल 30 -- कछवांरोड (वाराणसी), संवाद। बहेड़वा हाल्ट (मिर्जामुराद) के प्लेटफॉर्म पर बुधवार सुबह ट्रेन के गेट के पास खड़े युवक की गिरकर मौत हो गई। वह सोनभद्र के रामपहरी (म्योरपुर) निवासी 22 वर्षीय लवकुश था। वह साथियों के साथ मुंबई में नौकरी की तलाश के लिए निकला था। दुर्घटना के बाद बहेड़वा ग्राम प्रधान संजय कुमार ने 112 और जीआरपी को सूचना दी। युवक की जेब से मिले मोबाइल फोन से बात करने पर उसकी पहचान हो सकी। घटना के बाद मौके पर मिर्जामुराद पुलिस पहुंची। घटना के दो घंटे बाद माधो सिंह स्टेशन के जीआरपी चौकी प्रभारी धर्मेंद्र यादव पहुंचे। परिजनों के आने पर लवकुश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। यह भी पढ़ें- नौकरी करने जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत लवकुश चार संतानों में इकलौता पुत्र था। वह अविवाहित था। गांव के तीन अन्य युवकों के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.