ट्रेन से गिरकर सुरक्षागार्ड की मौत
लखनऊ, सितम्बर 28 -- बीकेटी, संवाददाता। बीकेटी स्टेशन पर लखनऊ-सीतापुर पैसेंजर ट्रेन में चढ़ते समय फिसलकर गिरने से सीतापुर सिधौली के नीरज (50) की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोमवार सुबह करीब नौ बजे ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसलने से नीरज नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। बीकेटी थाना प्रभारी ने बताया कि नीरज सैरपुर छठा मील में निजी सुरक्षा गार्ड था। वह रोजाना सीतापुर से आता जाता था। सोमवार को ड्यूटी के बाद वह घर जाने के लिए बीकेटी रेलवे स्टेशन पहुंचे। तभी ट्रेन पर चढ़ते समय हादसा हो गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.